भाजपा नेता को पितृशोक, सांसद-विधायक ने जताया शोक

 

भाजपा नेता को पितृशोक, सांसद-विधायक ने जताया शोक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद के जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर और भाजपा नेता शेखर सिंह के पिता लालबाबू सिंह (74 वर्ष) का निधन बुधवार सुबह हो गया। महुदा के राधानगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झारखंड ग्रामीण ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, मुखिया महेश पटवारी, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, मुखिया प्रतिनिधि संपद घोषाल, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी आदि राधानगर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top