उप मुखिया के पति सहित दो के निधन से बलियापुर में शोक की लहर
बलियापुर: छाताटांड़ पंचायत की उप मुखिया अंजली देवी के पति 63 वर्षीय विनोद महतो का निधन शुक्रवार को हो गया। इधर कोरियाटांड़ के अधिवक्ता रमेश चंद्र महतो का भी निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के निधन की सूचना पाकर विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी दिवंगत के घर गए और गहरा शोक प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में आशीष चटर्जी, श्यामल दे, अधिवक्ता अमल कुमार महतो, रतन चंद्र महतो, बैकुंठ नारायण महतो, जगन्नाथ महतो, उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य उषा महतो आदि शामिल हैं।