ग्रामीण और शहरी कमेटी गठन पर कांग्रेस ने लगाई मुहर

ग्रामीण और शहरी कमेटी गठन पर कांग्रेस ने लगाई मुहर

संगठन सशक्त, मजबूत और धारदार होगी: अशोक सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस को शहरी और ग्रामीण में विभाजन कर दो कमेटी गठित करने के प्रस्ताव को पार्टी आलाकमान ने मुहर लगा दी है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव व हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, के.सी वेणुगोपाल के प्रति आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि धनबाद जिला में संगठन को ग्रामीण कमेटी बनाने की कांग्रेसजनों की पुरानी मांग थी। धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड शहरी कमिटि में एवं सभी प्रखंड ग्रामीण कमिटि में होंगे। ग्रामीण कमेटी बनने से निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में  संगठन सशक्त, मजबूत और धारदार होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने के साथ-साथ पार्टी के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने में कारगर साबित होगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की घोषणा के बाद ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं लोगों के बीच हर्ष का माहौल बन गया है एवं लोग उत्साहित हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top