टुंडी में गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नहीं रहेगी बिजली
सब स्टेशन एवं लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी टुंडी फीडर तथा 11 केवी छाताबाद और बस्तीकुल्ही फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
डीजे न्यूज, टुंडी : टुंडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुरुवार को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा सब स्टेशन एवं लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण विभिन्न फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18 जून (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी टुंडी फीडर तथा 11 केवी छाताबाद और बस्तीकुल्ही फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सब स्टेशन एवं विद्युत लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
विभाग ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान टुंडी बाजार, मनियाडीह, रंगामाटी समेत इन फीडरों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने तथा विभाग को सहयोग करने की अपील की गई है। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता मुरली मनोहर ने दी।