तोपचांची में दर्दनाक हादसा, झील के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

Advertisements

तोपचांची में दर्दनाक हादसा, झील के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध तोपचांची झील दो युवकों के लिए खतरनाक साबित हुआ। झील के पानी में डूबने से झरिया के कोयरीबांध निवासी 22 वर्षीय अमन तथा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गांव भीतर बस्ती निवासी 22 वर्षीय अरमान आलम की मौत हो गई।
अमन अपने दो दोस्त रुद्र कुमार साव तथा प्रियांशु कुमार के साथ दोपहर में झील में घूमने आए थे। लीची बागान में खाना पीना खाकर अमन झील में नहाने चला गया। नहाने के क्रम वह झील के पानी में डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर गोविंदपुर गांव भीतर का मोहम्मद अरमान अमन को बचाने के लिए झील में कूद गया। गहरे पानी के कारण दोनों में समा गए । सूचना पाकर तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से झील से दोनों के शव को निकाला गया ।
अरमान ने पेश की मानवता की मिसाल

गोविंदपुर का अरमान अपने दोस्त अफजल तथा निर्भय के साथ तोपचांची झील घुमने गया था। अमन के डूबने के समय वह दोस्तों के साथ
लीची बागान में था। जब अमन के दोस्त ने मदद की गुहार लगाने लगा तो अरमान मानवता का मिसाल देते हुए बिना कपड़ा खोले ही पानी में झलांग लदा दी।  वह अंतिम समय तक अमन को बचाने का प्रयास करता रहा। इसमें वह खुद भी अपनी जान गवां बैठा और अमन को भी बचाने में असफल रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top