नीलकुठी में हरि कीर्तन : कृष्ण लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Advertisements

नीलकुठी में हरि कीर्तन : कृष्ण लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत के श्री श्री हरि कीर्तन सोलोआना नीलकोठी (विवेकानंद क्लब) द्वारा आयोजित दो दिवसीय हरि कीर्तन का समापन शुक्रवार को कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ हुआ। हरि कीर्तन का शुभारंभ 5 मई मंगलवार को शुभ गंधाअधिवास के साथ हुआ था।

लीला कीर्तनिया श्रीमती चंद्रानी मजूमदार राय (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया। गोपियों के कृष्ण से बिछड़ने, पुनर्मिलन और रासलीला के प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान कृष्ण के जयकारों और महिलाओं की उलुर ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान श्री श्री गौउर हरि कीर्तन गर्ल्स रंगदल आमटाल के गायक सागर आचार्य एवं गायिका ममता गोराई तथा आमटाल रंग दल ग्रुप के गायक आलोक चक्रवर्ती ने आकर्षक झांकी के साथ रंग कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन में पूजा-पाठ पुजारी पप्पू चक्रवर्ती एवं वैष्णव दुखु दास द्वारा संपन्न कराया गया। आयोजन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के नवयुवक सक्रिय रहे। आयोजक कमेटी ने बताया कि हरि कीर्तन से गांव में शांति, सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश तथा भक्तों के मन को शांति मिलती है। अखंड हरि कीर्तन से पूर्व पूरे मंडप को विशेष रूप से सजाया गया था।

मौके पर धीरेंद्र चंद्र पाल, सपन बनर्जी, गोविंद आचार्य, दिपक चंद्र, नंदू वर्मा, पोतन आचार्य, गोपाल कुंभकार, प्रदीप दे, वीरेंद्र चंद्र पाल, सुदर्शन आचार्य, प्रताप पाल, भूतनाथ दॉ, जादू कुंभकार, मिलन कुंभकार, लाल कुंभकार, गणेश रवानी, लगन दास, मिंटू चंद्र, तारकनाथ पाल, सोमनाथ रवानी, राकेश रवानी, करण रवानी, मंगल रवानी, मून डे, अनु आचार्य, जितेन बनर्जी, राजकुमार कुंभकार, पिंटू पाल सहित नीलकुठी के ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top