टुंडी में फिर सड़क हादसा, आइसक्रीम बेचने वाले युवक की हालत गंभीर 

Advertisements

टुंडी में फिर सड़क हादसा, आइसक्रीम बेचने वाले युवक की हालत गंभीर 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना अंतर्गत टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ पर टुंडी बाजार के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके माथे में गंभीर चोटे लगी है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए टुंडी पुलिस द्वारा घायल युवक को 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। घायल युवक टुंडी ऊपर नगर निवासी हरेंद्र रवानी का 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन रवानी उर्फ सूरज है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। सड़क दुर्घटना में घायल उक्त युवक टुनटुन उर्फ सूरज रवानी बाइक में घूम घूम कर कुल्फी आइसक्रीम बेचने का काम करता था। वह आइसक्रीम बेचकर अपने घर वापस जा रहा था। इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया।

विदित हो कि दो दिन पूर्व कोल्हर जोरिया के पास एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। उसकी हालत गंभीर है। वह अभी भी धनबाद में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top