तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

Advertisements

तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष 31 मई को “विश्व तम्बाकु निषेध दिवस” मनाया जाता है। तम्बाकू के दुष्परिणामों से आम जनमानस को जागरुक करने तथा कोटपा 2003 के विभिन्न प्रावधानों एवं दी प्रोहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेटस एक्ट 2019 के प्रभावकारी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह, सिगनेचर कैम्पेन एवं रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में की। तत्पश्चात कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं एएनएमटीसी की छात्राओं को तम्बाकू सेवन नहीं करने से संबंधित शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यालय परिसर में सभी कर्मियों को तम्बाकू सेवन नहीं करने को कहा गया। तत्पश्चात सिविल सर्जन द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष “तंबाकू और निकोटीन की लत से लड़ने की अपील को सामने लाएं” थीम पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ रेखा कुमारी, डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, जिला सलाहकार राहुल कुमार, जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग के उमा शंकर मंडल, शुभांकर मैत्रा एवं सिविल सर्जन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top