स्वतंत्रता दिवस पर आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। सुबह से ही क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
राजगंज पंचायत सचिवालय में मुखिया वंदना बारुई ने ध्वजारोहण किया। वहीं राजगंज पैक्स परिसर में पैक्स अध्यक्षा बंदना बारुई तथा राजगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी, पैक्स से जुड़े सदस्य, पुलिसकर्मी, बिजली विभाग के कर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी केवल गौरव का विषय नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प है।
समारोह के दौरान लोगों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। राजगंज में आयोजित विभिन्न ध्वजारोहण कार्यक्रमों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top