स्व. लक्ष्मण महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

स्व. लक्ष्मण महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बागदाहा के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में स्व. लक्ष्मण महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।  उद्घाटन आजसू कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, जिला परिषद सदस्या वाणी देवी, मुखिया बाबूलाल महतो एवं झारखंड आंदोलनकारी सह जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन मैच सागेन क्लब बागदाहा एवं धनबाद इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें धनबाद इलेवन की टीम विजयी रही। निर्णायक की भूमिका दिलीप कुमार महतो, धनपति पांडे एवं सुरेन्द्र टुडू ने निभाई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद महतो ने बताया कि चार दिवसीय इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेगी। चार ग्रुप में 8-8 टीमें होगी और इसका फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

मौके पर  बिरेन्द्र सिंह,रामचंद्र महतो, शेखर महतो , सूरज कुमार महतो, यमुनेश्वर महतो, मनजीत महतो , लालजीत महतो ,मास्टर हेम्ब्रम, मुकेश महतो , अमरजीत महतो , घनश्याम महतो, पिंकी कुमारी, अनीता देवी, गुड़िया कुमारी, संगीता कुमारी, मीना देवी, किरण देवी, रिंकू कुमारी, आशा देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, पूर्णिमा देवी मुख्य रुप से उपस्थित थे। खेल प्रारंभ होने से पूर्व स्व० लक्ष्मण महतो, स्व० भीखन महतो एवं स्व० मंतोष कुमार महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही बागदाहा, पहाड़पुर से आयी करमैति बहनों के लिए करम पर्व के लिए लगभग 500 साड़ी का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष इसी बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में करम महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष यह आयोजन करम महोत्सव के संजोत के दिन होगा। आयोजन को सफल बनाने में रामलाल मुर्मू, राम प्रसाद हांसदा, परिमल महतो, विकास कुमार महतो, बलराम मुर्मू सहित दर्जनों युवक लगे हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top