
स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी महानगर भाजपा, कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
विधानसभा स्तर पर संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर की बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा धनबाद महानगर में स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी महामंत्री धनेश्वर महतो, सह प्रभारी जिला मंत्री पंकज सिन्हा एवं प्रियंका देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सशक्त, समृद्ध और वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुआ था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा
बैठक में सर्वसम्मति से 6 अप्रैल एवं 7 अप्रैल को निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए गए
6 अप्रैल, सुबह 10 बजे : भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी ध्वज का तोलन।
6 एवं 7 अप्रैल : सभी पार्टी कार्यालयों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा।
6 एवं 7 अप्रैल: प्रत्येक बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों का जुटान एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।
6 एवं 9 अप्रैल: तीनों विधानसभा स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगोष्ठी सह सम्मेलन।
7 से 12 अप्रैल: “गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, मुखिया एवं जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर पार्टी के सिद्धांतों एवं जनहित कार्यों का प्रचार करेंगे।
मोटरसाइकिल रैली का आयोजन।
कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त संयोजक और सहसंयोजक
स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए विधानसभा वार संयोजक एवं सहसंयोजक नियुक्त किए गए
धनबाद विधानसभा : संयोजक अजय निषाद, सहसंयोजक राज किशोर जीना
झरिया विधानसभा : संयोजक महेश पासवान, वीरेंद्र हांसदा, सहसंयोजक नरेंद्र त्रिवेदी
बाघमारा विधानसभा : संयोजक विष्णु त्रिपाठी, सहसंयोजक रीता यादव
महत्वपूर्ण भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी धनेश्वर महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मानस प्रसून ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, वीरेंद्र हांसदा, अजय निषाद, ध्रुव हरि, अभिमन्यु कुमार, राजकिशोर जैना, प्रियंका देवी, तमाल राय, बच्चा कुमार गिरी, राजाराम दत्ता, उत्तम कुमार गयाली, सूरज पासवान, मनोज रिंकू सिन्हा, नीरज सिन्हा, दीपक कुमार झा, विजेंद्र कुमार, शीशम राउत, सुनील कुमार झा, मेघनाथ वर्मा, शशि भूषण सिंह, अजय कुमार दास, भूषण महतो, शिवान्स कुमार, आनंद पांडेय, प्रमोद अग्रवाल समेत कई भाजपा पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारी जोरों पर है।