सर्व समाज के हित, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन : सरिता प्रजापति

 

सर्व समाज के हित, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन : सरिता प्रजापति

 

गोमिया के स्वांग दक्षिणी पंचायत में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, मंत्री के अनुज चित्रगुप्त महतो ने किया उद्घाटन, रक्तदाताओं को पौधा देकर किया सम्मानित

डीजे न्यूज, गोमिया(बोकारो) :गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय भवन में रविवार को भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन (रजि.) झारखण्ड ईकाई ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो, संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रकाश कुमार पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रजापति, बीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ जयदेव महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला महासचिव अर्चना प्रजापति , महासचिव बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष कुश प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर की सबसे खास बात यह रही कि संगठन ने सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। संगठन द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया, ताकि वे रक्तदान के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे सकें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चित्रगुप्त महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, यह पुण्य का कार्य है। उन्होंने भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के इस सामाजिक कार्य की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में समाज सेवा, मानवता और एकता की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त की कमी से अक्सर गर्भवती महिलाओं, एनीमिया पीड़ित मरीजों और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस तरह के शिविर का आयोजन होना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन केवल प्रजापति समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के हित, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रहा है। रक्तदान शिविर उसी कड़ी का एक हिस्सा है। राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार पंडित ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में के एम मेमोरियल अस्पताल, बोकारो के डॉक्टरों की विशेष टीम मौजूद थी। टीम द्वारा रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य स्वास्थ्य जांच की गई, उसके बाद ही रक्त लिया गया। शिविर में स्वांग, गोमिया, साडम, कथारा सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त के एम मेमोरियल ब्लड बैंक, बोकारो को भेजा जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, बालगोविंद प्रजापति, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, अरूण प्रजापति, राजेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, समाजसेवी मनोज कुमार, सुमन कुमार महतो , संजय कुमार प्रजापति,प्रवण कुमार संगठन के बोकारो जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता धनबाद से कुलदीप पंडित, जीतेन्द्र पंडित और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top