सरिया में दो बाइक के बीच टक्कर में एक की मौत एक घायल 

Advertisements

सरिया में दो बाइक के बीच टक्कर में एक की मौत एक घायल 

डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : सोमवार की शाम लगभग चार बजे सरिया प्रखंड मुख्यालय के सामने सरिया बगोदर रोड में दो बाइक बुलेट और अपाची बाइक के बीच आमने सामने से हुई टक्कर में बुलेट सवार सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवारी निवासी लगभग 50 वर्षीय बासुदेव मंडल उर्फ धोनी की मौत हो गई एवं अपाची बाइक पर सवार सरिया के श्रीरामडीह के एक युवक सचिन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना था कि बुलेट से सरिया बाजार की ओर से सरिया ब्लॉक की ओर बासुदेव मंडल जा रहे थे जबकि अपाची बाईक पर सवार युवक बगोदर की ओर से आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों को बगोदर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाने में पहल भी की गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर भी जमा हो गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top