सरिया बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, वीडियो बनाने को लेकर मारपीट का आरोप

सरिया बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, वीडियो बनाने को लेकर मारपीट का आरोप

डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : सरिया प्रखंड क्षेत्र के कुसुमाड़ीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को SIR के कार्य हेतु कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी सर्वेक्षण के लिए गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार आजाद अंसारी नाम का एक युवक वहां वीडियो बना रहा था, जिसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा वीडियो बना रहे उक्त युवक का गला दबाने तथा मारपीट करने का आरोप है।

इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय में ही बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top