समरसता संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह पहुंची गुरु रविदास जयंती वर्ष की कलश वंदन यात्रा

समरसता संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह पहुंची गुरु रविदास जयंती वर्ष की कलश वंदन यात्रा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन माटी से सुशोभित कलश वंदन यात्रा का बुधवार को गिरिडीह में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। रांची से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न जिलों और प्रखंडों से होते हुए गिरिडीह पहुंची।

शहर के बड़ा चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि कलश वंदन यात्रा गिरिडीह महानगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रखंडों में भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूती मिले।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन मानव सेवा, प्रेम, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनकी 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके महान विचारों से जोड़ने और समरस समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में शालिनी बैसाखीयार, चुन्नूकांत, प्रो. विनीता कुमारी, संजीव कुमार, संदीप डंगेच, सिकंदर हेंब्रम, अरुण हजरा, देबराज, मुकेश जालान, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, दीपक यादव, सुरेश मंडल, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी, जयशंकर सिन्हा सिंकू, खिरोधर दास, राकेश मोदी, संजीत सिंह पप्पू, समरदीप, टिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, सोनू चौरसिया, श्रेयांश सौरभ, संतोष गुप्ता, अशोक केशरी, सुरेश गुप्ता, रामबाबू साव, मक्खन चंद्रवंशी, उज्ज्वल साव, सन्नी चौरसिया, गंगाधर दास, लखन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपअंस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top