शमीम हत्याकांड में शिवम श्रीवास्तव को जमानत

शमीम हत्याकांड में शिवम श्रीवास्तव को जमानत

जिला जज-1 ने 10 हजार के मुचलके पर दी बेल, साढ़े सात महीने बाद जेल से आएगा बाहर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शमीम हत्याकांड में शिवम श्रीवास्तव को जमानत मिल गई है।जिला जज वन कवलजीत चोपड़ा की अदालत ने दोनो आरोपियों शिवम श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव को दस हजार रुपए के दो मुचलके पर जमानत दी है। दोबारा जेल भेजे गए चार आरोपितों को जमानत मिल गई है। इस केस के अन्य आरोपित आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा, मंगेश पासवान, किशोर पासवान को पूर्व में जमानत मिल चुकी थी। करीब साढ़े सात महीने बाद शिवम जेल से जमानत पर बाहर निकलेगा।

सभी पर शमीम हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। शमीम हत्याकांड में उसकी पत्नी राबिना खातून ने पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में पुलिस ने शिवम श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव के साथ सभी छह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

नगर निगम चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर गोलीबारी में शमीम की मौत हुई थी, वहीं गोली लगने से मो शेरू घायल हुआ था। इस मामले में सूचक समेत मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों की गवाही न्यायालय में दर्ज की गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top