बलियापुर की खबरें:-
वार्षिक आमसभा में ऑडिट रिपोर्ट किया प्रस्तुत
बलियापुर: कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का वार्षिक आम सभा बुधवार को पलानी में आयोजित किया गया। आम सभा में कंपनी के सैकड़ो शेयर धारक उपस्थित थे। कंपनी के सीईओ राजीव रंजन सिंह के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया । साथ ही आगामी वार्षिक प्लान भी तैयार किया गया। कहा कि कंपनी अभी मड़ूआ की बिस्किट ,लड्डू और कई तरह के उत्पाद बना रही है जिसका मार्केटिंग कंपनी के शेयर धारक के द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के द्वारा अंडा उत्पादन भी किया जा रहा है। जिससे महिलाओं की आय में भी वृद्धि हो रही है। मौके पर शोभा रानी महतो, अनीता देवी, रेणुका मल्लिक समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
—————————————————
कुसमाटांड़ और पलानी में वार्षिक आमसभा
बलियापुर: कुसमाटांड़ विवाह मंडप में बुधवार को परसबनिया क्लस्टर के आजीविका सखी मंडल तथा पलानी में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा का अलग-अलग आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों के वार्षिक लेखा जोखा पर विस्तृत चर्चा किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, ज़िप सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, शीतल दत्त, विजय रजक, दिवाकर महतो, बीडी महतो आदि मौजूद थे।
—————————————————–
एसआइआर को लेकर शिविर आयोजित
बलियापुर: भिखराजपुर पंचायत भवन में बुधवार को एसआईआर को लेकर नोटिस की सुनवाई हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर निर्गत नोटिस के मुताबिक प्रस्तुत दस्तावेज का वेरिफिकेशन किया गया। बताया गया कि जो भी मतदाता आज के शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए है इसके लिए बीएलओ संबंधित मतदाता के घरों में जाकर दस्तावेज का मिलान करेंगे। शिविर में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, रवि चौरसिया के अलावा बीएलओ आदि मौजूद थे।