शिविर में 93 मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद से 25 ग्रसित

शिविर में 93 मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद से 25 ग्रसित

डीजे न्यूज, धनबाद: लायंस क्लब ऑफ धनबाद एवं कोलफील्ड गुजराती समाज के संयुक्त तत्वावधान में लायन आर.एन. खरकिया नेत्र चिकित्सालय, चिरकुंडा के सहयोग से चेतना महाविद्यालय, सहराज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 93 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों का चिरकुंडा स्थित नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही उन्हें लेंस भी लगाया जाएगा। वहीं, मोतियाबिंद नहीं पाए जाने वाले मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं।
शिविर का संचालन नेत्र चिकित्सालय की ओर से डॉ. सूर्यकांत, डॉ. पीयूष, निलंजय एवं बापी दा के नेतृत्व में किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब की ओर से संयोजक लायन परेश ठक्कर, अध्यक्ष लायन यमेश त्रिवेदी, लायन डॉ. एसके भगानिया, लायन अरुणा भगानिया एवं लायन रामेश्वर प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, कोलफील्ड गुजराती समाज की ओर से अध्यक्ष भावेश ठक्कर, सचिव किरीट चौहान एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर के आयोजन में चेतना महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों संस्थाओं ने सहयोग के लिए महाविद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top