बीसीसीएल  प्रबंधन के विरोध में तीन दिवसीय धरना शुरू, 11 दिनों के बकाया वेतन भुगतान की है मांग

बीसीसीएल  प्रबंधन के विरोध में तीन दिवसीय धरना शुरू, 11 दिनों के बकाया वेतन भुगतान की है मांग

 

 

 

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बीसीसीएल के विरोध में बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पूर्व घोषित तीन दिवसीय धरना लोदना एरिया के मुख्य गेट के समक्ष शुरू किया गया।
संगठन के धनबाद जिला अध्यक्ष  मदन राम ने धरनार्थियों को माला पहनाकर धरना पर बैठाया। धरना की मुख्य मांग 16 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 के बीच के 11 दिनों के बकाया वेतन का भुगतान अविलंब करने की है।
धरना पर दयाराम सिंह यादव,  रामनाथ गोप एवं  गणेश कुमार बैठे हैं। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संयुक्त महामंत्री  सुभाष माली ने किया।
इस अवसर पर बीसीसीएल जोन अध्यक्ष रामदुलार सिंह एवं महामंत्री  भोलानाथ यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धरना को सफल बनाने एवं मांगों के समर्थन में संगठन के अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय सचिव  रामनाथ गोप, अमरजीत यादव, एनुअल हसन, महा मुंडा, बहादुर यादव, सुनील कुमार यादव, उमेश निषाद, सुदामा प्रसाद, सुबोध कुमार वर्मा, मनीष चंद्रवंशी, नारायण हरि, बिरजू यादव, दिनेश तुरी, मोहम्मद उस्मान अंसारी, महगु पासवान, मुख्तार अनवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संगठन ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के बकाया 11 दिनों के वेतन का भुगतान श्रमिकों का अधिकार है। जब तक श्रमिकों को उनका बकाया वेतन नहीं मिलता, तब तक संगठन इस मांग को मजबूती से उठाता रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top