सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

बलियापुर:  घड़बड़ पंचायत के ब्राह्मण टोला से शिव मंदिर तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क  योजनान्तर्गत बनने वाले दो किलोमीटर सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। विधायक ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया, सड़क निर्माण, विद्यालय भवन, पैक्स भवन आदि निर्माण कार्य जोरों पर चल रही है। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया मीठु सरखेल, वीरसिंगपुर मुखिया रंगा किस्कू, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, मदन चन्द्र प्रमाणिक, हरे कृष्ण महतो, जितेन सरखेल, आशुपति महतो, राजेश भंडारी, स्वप्न कुमार महतो, सीमा सरखेल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top