उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में खामियां, विधायक ने लगाई फटकार

उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में खामियां, विधायक ने लगाई फटकार

बलियापुर: बड़ादहा पंचायत में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र में डीएमएफटी फंड के तहत  चारदिवारी निर्माण, लेबर रूम, प्रवेश द्वार पार्किंग शेड आदि कार्य किए जाने हैं। विधायक ने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर ठेकेदार एवं विभागीय लोगों को फटकार लगाई। साथ ही कमियों को जल्द सुधारने को कहा। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर कभी समझौता मंजूर नहीं होगा। मौके पर उप मुखिया प्रतिमा कुमारी, चंद्रशेखर महतो, रविंद्र नाथ महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top