शिक्षकों को दो महीने से वेतन नहीं, भुखमरी की स्थिति
वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : दिलीप राय
डीजे न्यूज, रांची : ट्रेजरी घोटाले के कारण शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित है। पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
झारोटेफ के प्रांतीय मिडिया प्रभारी सह एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने बताया कि एक तरफ जहां शिक्षकों को इनकम टैक्स के कारण फरवरी माह में आंशिक वेतन प्राप्त हुआ वहीं मार्च एवं अप्रैल महीने का वेतन भुगतान अभी तक नहीं होने से शिक्षक काफी परेशानी में हैं। बच्चों का फीस जमा करने से लेकर अपने माता-पिता के दवाई की व्यवस्था करने में शिक्षक परेशान हैं। अधिकांश शिक्षक पूरी तरह से वेतन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में वेतन भुगतान नहीं होने से जिविका चलाने में दिक्कत हो रही हैं। वहीं विभागीय कार्य सम्पन्न करने में आर्थिक संकट आड़े आ रहा है। राय ने शिक्षकों को अविलंब वेतन देने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।