शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद:  वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके माध्यम से केवल विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन करना ही नहीं, बल्कि मूल्यांकन से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर विद्यालयों एवं शिक्षकों को लक्षित शैक्षणिक सहयोग प्रदान एवं अधिगम परिणाम में सुधार सुनिश्चित करना है। मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण मूल्यांकन कर्ता 112 शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल धनबाद में हुआ। पहले दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना अभिषेक झा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू दत्त मिश्रा, रूम टू रीड प्रतिनिधि दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, राम शंकर तिवारी  संध्या सिंह, मधुमिता महतो मास्टर प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों  को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित कक्षा एक से पांच तक के लिए निर्धारित कौशलों का विभागीय निदेश के आलोक में मूल्यांकन करने संबंधी आवश्यक निदेश प्रदान किया। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम की महत्व पर प्रकाश डाला गया। मास्टर प्रशिक्षक शिक्षकों के द्वारा प्रत्येक कक्षा के पांच पांच बच्चे का रेंडम सिलेक्शन करते हुए राज्य स्तर पर निर्धारित मूल्यांकन टूल्स के माध्यम से सर्व सिटीयो मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा प्रत्येक माह हेतु निर्धारित तिथि को मूल्यांकन करने की विधियो से अवगत कराया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top