Advertisements
शिक्षक नेता राजकुमार वर्मा के पिता नहीं रहें, शोक में डूबा शिक्षक समाज
डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता राजकुमार वर्मा के पिता लाला नंदेश्वर प्रसाद वर्मा उर्फ नंदलाल का शनिवार की शाम करीब चार बजे निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस अपने अफसर कॉलोनी स्थित आवास पर ली। लाला नंदेश्वर प्रसाद वर्मा शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी थे। वह करीब 90 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक समाज शोक में डूब गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक समेत आम लोग उनके आवास पर पहुंचे हैं। उनके पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार मुंगेर में गंगा नदी के तट पर होगा। शनिवार रात पार्थिव शरीर लेकर परिवार के लोग मुंगेर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना होंगे।