कंचनपुर पंचायत सचिवालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
163 ग्रामीणों की हुई जांच, बीमारी से 22 ग्रसित
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जगन्नाथ गुप्ता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (जिम्स) कोलकाता के तत्वावधान में कंचनपुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कोलकाता के चिकित्सकीय टीम ने 163 ग्रामीणों की हार्ट, शूगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। इनमें से 22 विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन जीने की टिप्स लोगों को दिए। स्वास्थ्य जांच डा. राहुल सुहाग (कार्डियोलाजिस्ट), डा. सौमया पात्रा (सर्जरी एंड मेडिसिन) ने की। टीम में मुजाहिद शाह, मो. मुमताज, विक्रम दत्ता आदि थे। मौके पर मुखिया यशोदा देवी, शेख रियाजुद्दीन, अरुण बाउरी, संतोष बाउरी, दिनमयी घोष, फगुआ बाउरी, अनुप सरकार, भवानी देवी, मन्नू महतो, मो. मोबिन आदि थे।