शिक्षक आनंद प्रकाश नहीं रहें, शोक में डूबा शिक्षक समाज

शिक्षक आनंद प्रकाश नहीं रहें, शोक में डूबा शिक्षक समाज
डीजे न्यूज, धनबाद : आनंद प्रकाश सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय सेंट्रल कुंजामा झरिया 01 का आकस्मिक निधन सोमवार को हो गया। आनंद प्रकाश विगत दो वर्ष से कैंसर रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई से चल रहा है। एक कर्मठ, मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी व्यक्तित्व का अचानक निधन की खबर से जिला का पूरा शिक्षक समाज सैकड़ों की संख्या में अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई देने उनके बाबूडीह आवास पहुंचा। ज्ञात हो कि आनंद प्रकाश अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद जिला इकाई में कोषाध्यक्ष पद पर भी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर चुके थे।
परिजन के पैतृक गांव से आने के पश्चात गोविन्दपुर के खुदिया नदी घाट पर देर शाम उनका दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के पूर्व सैकड़ों शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा और दो मिनट का मौन रखकर अपने शिक्षक साथी को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई देते हुए ईश्वर से दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिवार के लोगों को इस असहनीय विपदा को बर्दाश्त करने हेतु आवश्यक संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
ज्ञात हो कि आनंद प्रकाश की 51 वर्ष की अवस्था थी। वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए है।
आज खुदिया नदी घाट पर श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजन के साथ साथ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर सिंह, रामलखन कुमार, कमलापति यादव, रामसंजोर यादव, सुरेश चौधरी, सतीश राय, सुनील रॉय, अर्देंदु कुमार सिंह, परमेंद्र पासवान, मनोज कुमार पासवान, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अभिजीत कुमार, ब्रह्मदेव चौधरी, अवनीकांत झा, स्वपन कुमार महतो, कामेश्वर रजक, जय प्रकाश, रमेश महतो, भुवन चंद विद, विमल महतो, मेघनाथ मंडल, परेश योगी, संजय कुमार, जनमेजय दुबे, मृत्युंजय कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top