लुकैया की तीन अल्पसंख्यक वृद्धा पेंशन से वंचित, JLKM नेता रविकांत मंडल ने BDO से मिलकर उठाया मामला-जल्द प्रक्रिया का आश्वासन

लुकैया की तीन अल्पसंख्यक वृद्धा पेंशन से वंचित, JLKM नेता रविकांत मंडल ने BDO से मिलकर उठाया मामला-जल्द प्रक्रिया का आश्वासन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड की लुकैया पंचायत की तीन अल्पसंख्यक महिलाएं वृद्धा पेंशन से वंचित हैं। लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट कर परेशान हैं।

उक्त सभी महिलाएं फरियाद लेकर JLKM के केंद्रीय संयुक्त महासचिव रविकांत मंडल से मुलाकात की, जिसके बाद JLKM नेता रविकांत मंडल ने महिलाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे से मुलाकात की और महिलाओं को जल्द वृद्धा पेंशन की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया।

बीडीओ ने जल्द ही पेंशन प्रक्रिया करने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top