ऑनलाइन खतियान में जाति की गड़बड़ी से परेशान मुंडा समाज, सीएम से लगाई सुधार की गुहार

ऑनलाइन खतियान में जाति की गड़बड़ी से परेशान मुंडा समाज, सीएम से लगाई सुधार की गुहार

डीजे न्यूज, रांची : मुंडा समाज के लोगों को ऑनलाइन खतियान में जाति के गलत अंकन के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तक पहुंची है। सोमवार को मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खतियान में जाति संबंधी त्रुटि को सुधारने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ दर्ज कर दिया गया है। इसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ऑनलाइन खतियान में दर्ज इस त्रुटि को दुरुस्त कर ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ अंकित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तमाड़ के विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top