मधुरसा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता : मथुरा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा-खेल से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास

मधुरसा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता : मथुरा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा-खेल से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड के मधुरसा मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे युवाओं में अनुशासन, एकता, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य से झामुमो नेता बसंत महतो, फूलचंद किस्कू आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top