शिक्षा सचिव के साथ होने वाली बैठक की तैयारी शुरू

शिक्षा सचिव के साथ होने वाली बैठक की तैयारी शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद : जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रखंड पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंडों के बीपीओ एवं बीईईओ उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 अक्टूबर को शिक्षा सचिव के अध्यक्षता में होने वाली बैठक की विशेष तैयारी एवं प्रतिवेदन की उपलब्धता आदि विषयों पर चर्चा किया गया। बताया गया कि विभाग में चल रहे कार्यक्रमों के सफलता एवं असफलता के मद्देनजर जिले का रैंकिंग तय किया जाता है , जिसमें शिक्षक एवं छात्र उपस्थित, यू डाइस प्लस में एंट्री, ईपी, जीपी का काम, एक पेड़ मां के नाम, नशा मुक्ति अभियान, एस एच बी आर,स्प्लिट सिलेबस का पूर्णता,रेल परीक्षा के तहत आयोजित किए गए परीक्षाफल का ई विद्या वाहिनी पर अपडेशन, नई नियमावली के तहत गठित एमसी की स्थिति, विद्यालय से बाहर रहे बच्चों के लिए सेतु केंद्र का निर्धारण, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के माध्यम से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा से जुड़ने वाले बच्चों से संबंधित रिपोर्ट,प्रशस्त अप के द्वारा cwsn बच्चों की पहचान, पोशाक एवं साइकिल वितरण के लिए आंकड़े,एपीएल बच्चों को दिए जाने वाली सुविधा आदि हैं।  सोमवार तक सभी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, साथ ही जिन आंकड़ों में अभी तक प्रखंड पीछे चल रहे हैं उन सभी में स्थिति सुधारने के लिए निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कतिपय संकुल साधन सेवियों के द्वारा सही तरीके से अनु श्रवण नहीं करने के कारण कार्य में हो रही धीमी प्रगति को देखते हुए उन पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।  इलेक्टरल लिटरेसी क्लब का विद्यालय स्तर पर गठन करने, वीरगाथा एवं नया भारत गढ़ो कार्यक्रम के तहत की जाने वाली गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।  टुंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय मनइतांड में जर्जर विद्यालय भवन होने की सूचना रहने के आलोक में उसे क्षेत्र में बच्चों के आवागमन नहीं करने हेतु बाड़ लगाने के लिए निर्देशित किया। बताया कि  विद्यालयों के जर्जर भवन को तोड़ने के संबंध में  पूर्व के निर्देशों के अनुपालन करें।  अपार आईडी कार्य में तेजी लाने तथा शिक्षक एवं स्टूडेंट डाटा नियमित रूप से फिड करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने NILP के तहत शिक्षित किए गए व्यक्तियों के आंकड़े उपलब्ध कराने साथ ही एमडीएम के सफल संचालन हेतु सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अंतर्गत वेंडर बनाने हेतु निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सभी प्रखंडों के बीपीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला कार्यालय से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, लेखा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भाग लिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top