बलियापुर की खबरें: –

बलियापुर की खबरें: –

बलियापुर के संदीप ने जीता गोल्ड मेडल

बलियापुर: बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय  क्लासिक बेस्ट लिफ्टर डेडलिफ्टिंग स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप में बलियापुर के संदीप कुमार मोदी ने शानदार प्रदर्शन किया है। संदीप ने गोल्ड मेडल जीतकर बलियापुर का नाम रोशन किया है। वह नई दिल्ली में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। शनिवार को बलियापुर की प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उनके आवास पर पहुंची और इस उपलब्धि के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संदीप कुमार मोदी फिलहाल बलियापुर स्थित ड्रीम जीभ सेंटर में अपना प्रैक्टिस कर रहा है। मौके पर शिक्षक स्वप्न कुमार महतो, बाटुल मोदी, नमिता देवी, शर्मिला देवी, सूरज मोदी, संगीता देवी आदि थे।

———————————————-

“संजय कुमार महतो स्मारक समिति” का गठन

बलियापुर: प्रधानखंटा में शनिवार की शाम ग्रामीणों की बैठक अधिवक्ता रतन चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए दिवंगत जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो के नाम सामाजिक संगठन “संजय कुमार महतो स्मारक समिति” का गठन किया गया। समिति के संरक्षक के रूप में आसाराम महतो एवं पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी का नाम प्रस्तावित किया गया। वही अधिवक्ता रतन चंद्र महतो समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि आफताब खान उपाध्यक्ष, विद्युत चक्रवर्ती सचिव, महादेव महतो संयुक्त सचिव एवं डोमन चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रधानखंटा में स्व संजय कुमार महतो की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top