शिक्षा के क्षेत्र में दिवंगत मंत्री के दूरदर्शी योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: शिक्षक संघ

शिक्षा के क्षेत्र में दिवंगत मंत्री के दूरदर्शी योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: शिक्षक संघ

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, धनबाद की ओर से बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेमको मोड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि, शिक्षा एवं विकास के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व को खो दिया है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा एवं झारखंड के विकास के प्रति उनका समर्पण तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका दूरदर्शी योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज, शिक्षा जगत एवं झारखंड की सार्वजनिक जीवन में उत्पन्न रिक्तता की भरपाई कठिन है। संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्रद्धांजलि सभा में सचिव उत्तम कुमार मंडल, नीरज कुमार प्रसाद, डॉ मीरा सिंह,अरुण कुमार, संतोष आनंद, राहत हुसैन, विकास मंडल, काजी इम्तियाज, कमल पांडेय, नारायण कुमार, राजीव मिश्रा, मिंटू रविदास , संतोष कुमार साथ ही अनेक खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top