बीओआई बलियापुर शाखा ने मनाया‌ स्थापना दिवस

बीओआई बलियापुर शाखा ने मनाया‌ स्थापना दिवस

बलियापुर: स्थापना दिवस पर सोमवार को बैंक ऑफ़ इंडिया बलियापुर शाखा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अरुण कुमार ने ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, सहायक प्रबंधक प्रदीप मुर्मू, सुप्रियो सरकार, शैलेन मंडल, छोटू अंसारी, शेख हासीम, अमित अग्रवाल, कमल रविदास, राजीव कुमार, दिनेश महतो, तारापद महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top