यूनियन प्रतिनिधियों ने की ओपीडी सेवा चालू कराने की मांग

यूनियन प्रतिनिधियों ने की ओपीडी सेवा चालू कराने की मांग

डीजे न्यूज,  धनबाद: एक महिला कर्मी द्वारा डॉक्टर एवं कुछ कर्मचारियों पर लगाए गए कथित आरोपों के बाद जेलगोरा अस्पताल में पिछले 10 दिनों से ओपीडी बंद है। इस मामले को लेकर सोमवार को संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन एवं लोदना क्षेत्र के एपीएम के साथ वार्ता की। मोर्चा ने जल्द से जल्द ओपीडी सेवा शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि ओपीडी बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले में सकारात्मक पहल करते हुए जल्द ओपीडी सेवा बहाल की जाएगी।
वहीं, बीएमएस के विजय कुमार यादव ने ओपीडी शीघ्र खोलने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ओपीडी सेवा शुरू नहीं की गई तो यूनियन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त मौर्चा में डीसीकेएस विजय कुमार यादव, पार्षद मुन्नीलाल राम, राम जनम पासवान, कैलाश पासवान ,रवींद्र प्रसाद , बसंत राम, दयाराम यादव ,जनता मजदूर संघ के  अनिल सिंह, सुदर्शन प्रसाद, जेएमएस बच्चा गुट उमाशंकर, अमरजीत यादव, भोला प्रसाद ,शिव पूजन निषाद आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top