शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती रविवार को मनाई गई।
भाकपा-माले के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने भगत सिंह चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देश की आजादी, सामाजिक न्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज में बराबरी, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने युवाओं में वैज्ञानिक सोच, साहस और सवाल करने की चेतना विकसित करने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी युवाओं और मेहनतकश जनता के बीच प्रासंगिक हैं।
आयसा की राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा महतो ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जीवन, उनके विचार और संघर्ष आज भी देश के युवाओं एवं छात्रों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह ने स्वतंत्रता, समानता और शोषणमुक्त समाज के निर्माण का सपना देखा था। आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों को समझे और समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव एवं शोषण के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाए।
रितेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी भगत सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। भगत सिंह जिंदा है हमारे सिद्धांतों में, हमारे आंदोलन में, हमारी चुनौतियों में, हमारे संघर्ष में।
कार्यक्रम में सुनील महतो, भैरवनाथ महतो,चेतू साव, महादेव साव, भीम महतो, रॉबिन महतो, बबलू गांझु, लव रवानी, सृष्टिधार महतो, नारायण चंद्र दास, जिला बाऊरी, मानिक महतो, शंकर महतो, कपूर पंडित, डॉ.आकाशदीप महतो, चेतलाल महतो, चंदन महतो,  आकाश बरनवाल , अभिषेक सिंह, आतप ईमामा उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top