सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोटरी गिरिडीह ने नए सत्र की शुरुआत की

सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोटरी गिरिडीह ने नए सत्र की शुरुआत की

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी क्लब गिरिडीह ने नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस बुधवार को सेवा संकल्प के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के सहयोग से रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल (जोन-5) रवि चूड़ीवाला ने संयुक्त रूप से किया।

रक्तदान शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी रक्तदाताओं को रोटरी की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

दूसरे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पौधा एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. मो. आजाद, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. मीता साव, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विकास लाल, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. तारकनाथ देव, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. मुकेश कुमार तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बागड़िया और संजय शर्मा शामिल रहे।

इसके बाद रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं “रोटरी प्यार बांटते चलो” अभियान के तहत 100 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन भी कराया गया।

कार्यक्रमों को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्णवाल, रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के अध्यक्ष विशाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ. तारकनाथ देव, विकास बागड़िया, गुरप्रीत सिंह सलूजा सहित क्लब के कई सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top