जेबीसीसीआई-12 वेतन समझौता के लिए संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बेड़ा दोबारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जेबीसीसीआई-12 के तहत वेतन समझौता शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूरे देश में आयोजित मांग दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेबीसीसीआई-12 वेतन समझौता को जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा। साथ ही प्रबंधन और सरकार के समक्ष मजदूर हितों की मांगों को मजबूती से रखने के लिए व्यापक एकता और बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ए. एम. पाल ने की, जबकि संचालन मनोज यादव ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से पतित पावन माझी, रामबदन राम, महानंद बिन्द, बिनॉय सिंह, लीला चौहान, असित चटर्जी, आनंद कोरा, आनंद लाल महतो, अंजान बरात, प्रभास पाल, फूल कुमारी मांझियांन, देबाशीष चटर्जी, नरेश रजक, लाल मोहन चौहान, संजय सिंह, काजल बोराल सहित अन्य सभी मजदूर उपस्थित थे।