“सीखें, खेलें और सृजन करें” थीम के साथ हुसैनाबाद विद्यालय में समर कैंप की शुरुआत

Advertisements

“सीखें, खेलें और सृजन करें” थीम के साथ हुसैनाबाद विद्यालय में समर कैंप की शुरुआत

डीजे न्यूज,गिरिडीह : राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद में विभागीय निर्देशों के अनुरूप तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। “सीखें, खेलें, सृजन करें” थीम पर आधारित इस समर कैंप में बच्चों ने खेल, योग और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समर कैंप की शुरुआत योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न व्यायाम मुद्राओं के साथ हुई। बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए “करे योग रहें निरोग” तथा “स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है” जैसे संदेशों से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नियत समय पर अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाई।

कैंप के दौरान बच्चों के लिए छोटी दौड़, मेढ़क दौड़, रिले रेस, रस्सी कूद, बैलेंस गेम सहित कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल गतिविधियों से विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा।

शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों को चर राशि, अचर राशि, सजातीय एवं विजातीय व्यंजकों का योग, घातांक, अभाज्य संख्या, सह-अभाज्य संख्या, संयुक्त संख्या तथा दो से दस तक की विभाज्यता पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास कराया गया। वहीं अंग्रेजी विषय में person और gender की जानकारी दी गई तथा सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

वर्गीय कक्षाओं के दौरान अंतिम आवर में विद्यार्थियों को past perfect continuous tense पढ़ाया गया। इस विषय पर आधारित प्रश्न दिए गए, जिन्हें बच्चों ने काफी सटीकता और समझदारी के साथ हल किया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन से शिक्षकों ने संतोष जताया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता का विस्तार होता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top