एसडीओ के अल्टीमेटम से भी नहीं माने अतिक्रमणकारी, गोविंदपुर में चला बुलडोजर अब मिलेगी जाम से मुक्ति

एसडीओ के अल्टीमेटम से भी नहीं माने अतिक्रमणकारी, गोविंदपुर में चला बुलडोजर अब मिलेगी जाम से मुक्ति

 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : डीसी आदित्य रंजन के निर्देश के आलोक में अनुमंडल अधिकारी लोकेश कुमार बारंगे के नेतृत्व में गुरुवार को भी गोविंदपुर में एनएचएआई की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। गोविंदपुर ऊपर बाजार से रंग दी मोड तक दिल्ली लेन का अतिक्रमण लगभग हटा लिया गया। शुक्रवार को रंगडीह मोड़ से कोलकाता अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा। गुरुवार के अभियान में विभिन्न दुकानों के आगे के छज्जा, सीढी आदि ध्वस्त किए गए । इस अभियान में अंचलाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत, एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर जितेंद्र कुमार सिंह, एलपी सिंह, शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस टीम शामिल थी । अनुमंडलाधिकारी ने विगत 15 सितंबर को ही गोविंदपुर ऊपर बाजार से अतिक्रमण हटाओ अभियान सांकेतिक रूप से शुरू किया था और माइक प्रचार कर 24 घंटा में अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई थी, परंतु दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद अनुमंडल प्रशासन की ओर से एक बार फिर माइक प्रचार कर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया और गोविंदपुर में जीटी रोड जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ। तब समाहरणालय में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक में डीसी ने अनुमंडल अधिकारी, गोविंदपुर अंचलाधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर को दुर्गापूजा के पूर्व जीटी रोड के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया, ताकि पूजा और मेला के दौरान जीटी रोड जाम की समस्या का समाधान हो सके। पूजा आयोजको और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो । इसके पूर्व एनएनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विशाल कुमार ने डीसी एवं एसडीएम को आवेदन देकर कहा था कि गोविंदपुर में अतिक्रमण के कारण एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य निर्माण काम बाधित हो रहा है तथा सड़क जाम लग रहा है। इससे काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। परियोजना निदेशक ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अपनी एक-एक इंच जमीन से अतिक्रमण हटाएगा। जीटी रोड की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अतिक्रमण के कारण जीटी रोड पर भारी जाम लग रहा है और एलिवेटेड रोड निर्माण का काम बाधित हो रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि गोविंदपुर बाजार इलाके में एलिवेटेड रोड का निर्माण 6 माह के अंदर तेज गति से काम करते हुए पूरा कर लेने की योजना है ताकि बाजार क्षेत्र के लोगों को परेशानी न हो बाजार क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है अतिक्रमण के कारण ही जाम लग रहा है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top