संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता, समाहरणालय में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता, समाहरणालय में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

डीजे न्यूज, गिरिडीह: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। इस दौरान जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करते हुए सभी सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के कार्यों में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, अनुमंडल कार्यालयों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन आयोजित किया गया। संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों ने संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top