सीएचसी बलियापुर में रक्तदान शिविर आयोजित, प्रसव मरीजों के बीच वितरित किए गए फल

सीएचसी बलियापुर में रक्तदान शिविर आयोजित, प्रसव मरीजों के बीच वितरित किए गए फल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बलियापुर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती प्रसव मरीजों (प्रसूताओं) के बीच पौष्टिक फलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस कार्यक्रम में बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम जनता से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top