सदर अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में लगेगा रक्त दान शिविर

सदर अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में लगेगा रक्त दान शिविर

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल सहित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ 12 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दुआडीह से किया जाएगा। वहीं 13 नवंबर को सीएचसी गोविंदपुर, 14 नवंबर को सीएचसी टुंडी, 15 एवं 17 नवंबर को सदर अस्पताल, 18 नवंबर को सीएचसी निरसा, 19 नवंबर को सीएचसी जोड़ापोखर, 20 नवंबर को बाघमारा, 21 नवंबर को तोपचांची, 22 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी, 24 नवंबर को सीएचसी बलियापुर, 25 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरास, 26 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया एवं 27 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविरों में सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top