सदर अस्पताल में बुधवार को रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी

सदर अस्पताल में बुधवार को रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी
डीजे न्यूज, धनबाद:
उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार को सदर अस्पताल में मौजूद रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी की गई है।
बुधवार को मेडिसिन में डॉ पीपी पाण्डेय और डॉ शीला कुमारी मौजूद रहेंगे। जबकि हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलॉश, नेत्र में डॉ गोलू पीनाज, दंत रोग में डॉ अनुपमा, शिशु रोग में डॉ पल्लवी सिंह, न्यूरो रोग में डॉ मनोज कुमार तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ सुमन कुमारी रहेंगे।
गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रूमा प्रसाद, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अपूर्वा दत्ता तथा रात 8 बजे से गुरुवार की सुबह 8 बजे तक डॉ अंजना कुमारी रहेंगे। वहीं जेनरल इमर्जेंसी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ मासूम आलम तथा रात 9 बजे से गुरुवार सुबह 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top