सदन में उठा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी की दयनीय आर्थिक स्थिति का मामला
विधायक चंद्रदेव ने सरकार से की अनु को सहयोग करने की मांग
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान बलियापुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी की दयनीय आर्थिक स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रही इस महिला खिलाड़ी को सहयोग की मांग सरकार से की है। मालूम हो की वर्ष 2024 में चीन में आयोजित विश्व लेजर रन पेंटाथलोंन चैंपियनशिप में बलियापुर की खिलाड़ी अनु कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड एवं देश का नाम रोशन किया था। वही विधायक ने राज्य के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति की मांग की है। इस पर राज्य के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से विधायक के सवालों पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया गया है।