सभी स्कूल-कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना लिखने की मांग, ग्लोबल एजुकेशनल ट्रस्ट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
डीजे न्यूज, गिरिडीह : ग्लोबल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट गिरिडीह के सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर देश भर के सभी स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में भारत के संविधान की प्रस्तावना लिखे जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि देश एवं राज्यभर के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भारत के संविधान की प्रस्तावना लिखा जाना आवश्यक एवं युक्तिसंगत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से निवेदन किया है कि इसे जल्द से जल्द सभी शिक्षण संस्थानों में लागू करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि इस पुनीत कार्य से देश की अखंडता एवं एकता को बल मिल सके।