भाजपा पूर्वी मंडल की नई टीम को शाहाबादी ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

भाजपा पूर्वी मंडल की नई टीम को शाहाबादी ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह पूर्वी मंडल की नवगठित मंडल कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने नवगठित टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सीता राम वर्मा, प्रदीप रॉय, सुनील साव, सीता राम पंडित, प्रेमचंद दास, विनोद राम, पंचानंद वर्मा और सुनील राज समेत नवगठित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री राजकिशोर साव ने किया।

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से संभव है। उन्होंने नई टीम से जनसेवा और संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top