संगठन की मजबूती ही हमारी विजय का आधार : कर्मवीर सिंह
गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक संपन्न
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय हरिचक में झारखंड प्रदेश भाजपा के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने की। संचालन प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं शालिनी बैसखियार गिरिडीह महानगर जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक गांडेय लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो. जय प्रकाश वर्मा, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संगठनात्मक गतिविधियों का निर्धारण, शक्ति केंद्र समिति एवं बूथ समिति के सत्यापन एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से समीक्षा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती ही हमारी विजय का आधार है। प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ समिति को सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़कर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारी भूमिका निर्णायक होगी। प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने कहा कि संगठन संवाद, अनुशासन और सक्रिय कार्यशैली से सशक्त बनता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों का नियमित सत्यापन, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण कर संगठन को और गतिशील बनाना है। बैठक में पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, प्रो विनीता कुमारी, संदीप डंगायच, सिकंदर हेंब्रम, पवन साव, महेश मिश्रा, महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, सुनील अग्रवाल, विनय शर्मा, श्याम प्रसाद, पूर्व मेयर सुनील पासवान, दिनेश यादव, विभाकर पांडेय, नवीन सिन्हा, अरुण हजारा, संगीता सेठ, देवराज, उदय सिंह, देवनाथ राणा, ई. विनय सिंह, सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी, रजनी कौर, श्रीकांत सिंह, रीता माथुर, गुड़िया देवी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के समापन की घोषणा गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने की।