भाजयुमो ने जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस 

भाजयुमो ने जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस 

भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता बुधवार को रांची जेपीएससी कार्यालय का करेंगे घेराव : संजीव कुमार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह द्वारा जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी के नेतृत्व में मंगलवार को 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस के माध्यम से आगामी जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम का आगाज किया गया।

जुलूस में प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग की। भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि 22 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों से छात्र-छात्राएं एवं भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचकर छात्रों के न्याय की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन राज्य के लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी ने कहा कि यह मशाल जुलूस युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। जेपीएससी कार्यालय घेराव में गिरिडीह से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र भाग लेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में संदीप देव, श्रेयांश सिन्हा, सुरेश मंडल, रंजीत राय, कुंदन सिंह, रणवीर यादव, राहुल राज, लखन, आकाश सिंह, नीरज, सचिन, कवि राज, गोपी, बबलू भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व छात्र-युवा उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top