पांच साल से फरार वारंटी को पीरटांड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पांच साल से फरार वारंटी को पीरटांड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार 

डीजे न्यूज,पीरटांड़ (गिरिडीह) : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों की तामिला को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पीरटांड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनेश्वर गोप, पिता सुखन गोप, निवासी नावाडीह कुम्हारलालो के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, यह मामला वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 में दर्ज कराया गया था।

वारंटी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए धनेश्वर गोप को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top