कम वर्षा को देखते हुए कम पानी वाली फसलों पर दें जोर : विकास कुमार

कम वर्षा को देखते हुए कम पानी वाली फसलों पर दें जोर : विकास कुमार

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : कृषि विभाग के समिति निदेशक विकास कुमार ने मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कृषि विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तथा किसानों के साथ संवाद कर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में किसानों के बीच बीज का भी वितरण किया गया।

समिति निदेशक ने प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) अमित कुमार से कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन, किसानों को मिल रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का लाभ समय पर पात्र किसानों तक पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

किसानों को संबोधित करते हुए विकास कुमार ने कहा कि इस वर्ष कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की खेती को प्राथमिकता दें। उन्होंने मौसम और उपलब्ध जल संसाधनों के अनुसार फसल चयन करने की सलाह दी, ताकि नुकसान की आशंका कम हो।

इस दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याओं और सुझावों से समिति निदेशक को अवगत कराया। उन्होंने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में किसान मित्र रफीउद्दीन अंसारी, पंचम सिंह, अनिलेश गौरव सहित अन्य किसान मित्रों ने भी समिति निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान का मामला उठाते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। समिति निदेशक ने संबंधित मामले पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top